सिवान: अलग अलग जगहों पर सड़क हादसे में सात घायल, दो रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुरुवार को अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो लोगो की स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। पहली घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन मोड़ की है, जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कर्बला निवासी शमशेर अली व राहुल सिंह के रूप में हुई । घायलों ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई की तिथि थी लौटने के दौरान हादसा हुआ। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर मोड़ की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जहां ट्रक ने आटो में धक्का मार दिया। इससे आटो में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घायलों की पहचान वैशाखी गांव निवासी सुमन देवी, सुभावंती देवी, अनामिका कुशवाहा व नीरज कुशवाहा के रूप में हुई। इनमें दो की स्थिति गंभीर होने के कारण पीएमसीएच रेफर किया गया। तीसरी घटना सिवान-हसनपुरा मुख्य मार्ग की है, जहां दो बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान हसनपुरा निवासी अंशु सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।