सिवान: दीपावली व छठ को लेकर चलेंगी पूजा विशेष गाड़ी

0

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 04016 / 04015 आनंद बिहार टर्मिनस- सहरसा-आनंद बिहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनंद बिहार टर्मिनस से 23 अक्टूबर (रविवार) और 26 अक्टूबर (बुधवार) तथा सहरसा से 24 अक्टूबर(सोमवार) व 27 अक्टूबर (गुरुवार) को दो फेरों में करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

04016 आनंद बिहार टर्मिनस- सहरसा पूजा विशेष गाड़ी 23 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर को आनंद बिहार टर्मिनस से 15:25 बजे प्रस्थान कर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, दूसरे दिन गोण्डा, गोरखपुर, सिवान से 07:02 बजे, छपरा से, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, से छूटकर सहरसा 16:00 बजे पहुंचेगी । वापसी यात्रा में 04015 सहरसा – आनंद बिहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर को सहरसा से 19:00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 03:02 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए आनंद बिहार टर्मिनस 20:10 बजे पहुंचेगी।