सिवान: अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी ने बुलाई शांति समिति की बैठक

0

परवेज अख्तर/सिवान: कल 7 जुलाई 2022 को संध्या 4:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शांति समिति की बैठक बुलाई गई। अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने किया । बैठक में मुख्य रूप से श्रद्धा, सद्भावना ,प्रेम तथा भाईचारा के पर्व बकरीद के सफल आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। विदित हो कि 10 जुलाई को आस्था का पर्व बकरीद निश्चित है। सभा अध्यक्ष ने बकरीद पर्व को आस्था, प्रेम, भाईचारा और सद्भावना से मनाने के संदर्भ में शांति समिति के सदस्यों से विचार विमर्श किया। श्री बैठा ने पर्व के सफल आयोजन के लिए शांति समिति के सदस्यों से उनकी राय भी मांगी। साथ ही साथ दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति पर भी विचार किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

शांति समिति के वरीय सदस्य मुमताज अहमद ने बताया की निश्चित स्थानों पर पुलिस तथा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है। उन्होंने आगे कहा की पर्व के पूर्व नगर की सफाई नाली की सफाई सुनिश्चित की जाए। अंत में सभा अध्यक्ष रामबाबू बैठा ने शांति समिति के सदस्यों को नगर तथा ईदगाह में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर फजल अली, प्रमील कुमार गोप, केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल, केंद्रीय अ खड़ा समिति के वरीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू,विकास कुमार सिंह जीसू, सैयद माज अर्फी, मलिह अहमद खान ,फजल अली, राजीव कुमार सिंह पिंकू, मुन्ना प्रधान , ओमैर फरीद, इंतखाब अहमद, कृष्णा जी, खैरुल बशर, अशरफ खान, दयानंद प्रसाद समेत नगर थाना कर्मी उपस्थित थे।