सिवान: जिले में नहीं थमा आपराधिक घटनाओं का ग्राफ, जुलाई में 34 अपहरण व 11 हत्या ने बढ़ाई चिंता

0
siwan sp
  • 06 लूट एवं 88 वाहन चोरी की घटना ने पुलिस गश्त की खोली पोल
  • एक माह में सड़क दुर्घटना के दौरान 18 लोगों की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: आपराधिक घटनाएं कमोबेश सभी जिले में होती हैं और उन घटनाओं के ग्राफ को कम करने की जिम्मेदारी खाकी की होती है, लेकिन सिवान में जुलाई के आंकड़ें यह बताते हैं कि यहां आपराधिक घटनाओं का ग्राफ कम होने की जगह बढ़ा है। जुलाई के 31 दिन में अलग अलग घटनाओं में 11 लोगों की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हथियार के बल पर छह लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया। ये आंकड़े जहां आम लोगों के मन में भय बनाने में कामयाब हो रहे हैं वहीं पुलिस की शिथिलता को भी उजागर करने में अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा 25 चोरी एवं 88 वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। चोरी, हत्या, लूट, दुष्कर्म, रंगदारी, गोलीबारी, अपहरण व साइबर क्राइम की बढ़ रही घटनाओं के लिए आम जनता जिम्मेदारों से प्रश्न खड़ी कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जुलाई में हुई आपराधिक घटना

क्राइम              संख्या
चोरी               25

हत्या               11

डकैती              0

लूट                06
वाहन चोरी         88

दंगा                07
साधारण दंगा     07

अपहरण           34
दुष्कर्म             01

पास्को एक्ट       04
एसी-एसटी        14

सड़क दुर्घटना     19
सड़क दुर्घटना में मौत  18

सड़क दुर्घटना घायल   18
दहेज हत्या              03

साइबर क्राइम.         05