सिवान: अलग-अलग सड़क हादसे में तीन घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनौर गांव निवासी सचिन व सोनू कुमार के रूप में हुई । जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो दोस्त शहर में बाजार करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

तभी जमसिकड़ी मोड़ के समीप बोलेरो ने उनकी गाड़ी में धक्का मार दिया और फरार हो गया। इसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना सिवान-आंदर मुख्य मार्ग की है। जहां मायके जा रही एक महिला अनियंत्रित गाड़ी से गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी ज्ञानी देवी के रूप में हुई है।