सिवान: कमरे में घुस पुलिस पदाधिकारी का कपड़ा फाड़ा

0
  • रूम में परिवार के साथ रहते हैं पदाधिकारी
  • शहर के अयोध्यापुरी इलाके का है मामला

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाने के एक पुलिस पदाधिकारी का उसके कमरे में घुसकर कपड़ा फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पुलिस पदाधिकारी प्रमोद दास हैं। बताया जाता है कि घटना तब घटित हुई जब वे शुक्रवार की रात के 08:40 बजे के करीब अयोध्यापुरी स्थित अपने रूम में एक कांड का दैनिकी का अध्ययन कर रहे थे। किराए के कमरे में उनका परिवार भी उनके साथ ही रहता है। बताया जाता है कि रूम में शराब की नशे में दो व्यक्ति उनके कमरे में घुसे और गाली-गलौज करने लगे। बाद में उनकी बनियान फाड़ दी और जान मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस हमले में वे बाल-बाल बचे। साथ ही दोनों ने रूम खाली करने को लेकर धमकी भी दी। कहा कि तुम्हारे लड़के का अपहरण कर उसे जान से मार देंगे। दोनों की पहचान अयोध्यापुरी निवासी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पदाधिकारी ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी अपने वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को सुपूर्द कर दिया गया है। दोनों के मुंह से गंध आने के कारण उनका अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।