सिवान: मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों को बाल शोषण एवं बाल विवाह से संबंधित जानकारी दी गई। इसके तहत माक ड्रिल कराकर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बच्चों को बाल शोषण तथा कम उम्र में शादी करने से क्या नुकसान होता है तथा इससे कैसे बचा सकता है, इन सभी बातों की जानकारी माक ड्रिल के तहत दी गई। इस संंबंध में दारौंदा के बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को विद्यालय स्तर पर सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और वार्षिक कैलेंडर के अनुसार निर्धारित विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु विद्यालय के बच्चों को जागरूक कराने के साथ-साथ अभ्यास कराया जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि विद्यालय स्तर पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर भी की जाती है। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों को ” बाल शोषण से बचाव तथा बाल विवाह से बचाव की जानकारी दी गई। प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा, माध्यमिक विद्यालय नंदा टोला, माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ा, माध्यमिक विद्यालय करसौत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा विद्यालय, विश्व भारती ग्लोबल स्कूल सवान विग्रह, माध्यमिक विद्यालय वैदापुर, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर समेत अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न उच्च माध्यमिक सहित अन्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार के तहत बाल विवाह और बाल अधिकार के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई।

इस दौरान मध्य विद्यालय पहाड़पुर, मध्य विद्यालय बड़हरिया, उच्च माध्यमिक विद्यालय आलमपुर सदरपुर सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों को बाल अधिकार और बाल विवाह के संबंध में जानकारी दी गई। उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर में शिक्षक महेश कुमार प्रभात ने बच्चों को बाल उम्र में ही शादी करने से आने वाली समस्याओं से अवगत कराया तथा सरकार द्वारा शादी के लिए लड़के व लड़की उम्र सीमा की जानकारी दी। मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल, बृजेश प्रसाद, अंकित प्रकाश रंजन, दीपा पटेल, शिल्पी तिवारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे। इसके अलावा भगवानपुर हाट, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, मैरवा, आंदर समेत विभिन्न प्रखंड के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को बाल विवाह व बाल शोषण से अवगत कराया गया।