सिवान: विद्यालयों में बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण तथा आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। इस क्रम में कहीं खेल, तो कहीं संगीत तो कहीं भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को ले बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। दारौंदा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो ने बताया कि पूर्व से ही विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। इसके माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियों से की जानकारी दी जाती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। जानकारी के अनुसार दारौंदा के मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोड़ा, आदि विद्यालयों में बैगलेस सुरक्षित शनिवार को लेकर कई गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय भलुआ में प्रधानाध्यापक संगीता देवी ने बच्चों को भूकंप, आंधी तूफान से बचाव की जानकारी दी। वहीं मध्य सह उच्च विद्यालय सदरपुर के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल ने बच्चों को वज्रपात व वर्षा से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षक नेयाज अहमद, ब्रजेश प्रसाद, जयप्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार, सुनील यादव आदि उपस्थित थे।