सिवान: भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व चेयरमैन नंद प्रसाद चौहान व पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जिलाध्यक्ष ने सभी नवमनोनित भाजयुमो जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को संगठित होकर संगठन के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी सदैव महत्वपूर्ण दायित्व समर्पित कार्यकर्ताओं को ही देती हैं। पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भारत मोदी सरकार के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। विधायक कर्णजीत सिंह ने सभी नवमनोनित भाजयुमो जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को सम्मानित किया और कहा कि भाजपा राष्ट्र के पुनर्निर्माण का काम कर रही है। आप सभी इस काम को आगे बढ़ाए।

पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के पदाधिकारी पूरे जिले में जाकर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। पूर्व चेयरमैन नंदप्रसाद चौहान ने कहा कि आज भारत का वैभव दुनिया के मानचित्र पर व्यापक रूप से फैला है और ज़रूरत है कि अगले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार को पूर्ण बहुमत दिलाने में कार्यकर्ता जुट जाएं। पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने कहा कि युवाओं को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए संगठन का कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री गोविंद कुमार बासु ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विकास यादव, सौमिल उपाध्याय, उमेश सिंह, विनीत तिवारी, जिला मंत्री रवि सिंह पटेल, महेश गुप्ता, डॉ मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे।