सिवान: जिले में हल्की वर्षा से मौसम हुआ सुहाना, जलजमाव व कीचड़ से बढ़ी परेशानी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से हो रही रुक-रुक वर्षा से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं इससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्षा के कारण लोग अब गर्मी की जगह हल्की ठंड महसूस करने लगे हैं और इस मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। रविवार को जहां-तहां हल्की वर्षा होती रही, लेकिन किसी के दैनिक कार्य में कोई असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लोग मौसम का आनंद लेते हुए अपने कार्य में लगे रहे। वहीं मौसम सुहाना होने से किसान भी अपने खेतों में कार्य करते दिखे। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर जगह-जगह जलजमाव तथा कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्षा से सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, मुखदुम सराय, महादेवा, फतेहपुर बाइपास, बड़हरिया बस स्टैंड, शांति वट वृक्ष श्रीनगर आदि जगहों पर जल जमाव व कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।