सिवान: सांप के काटने से महिला की मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में सोमवार की देर रात सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगौली निवासी ज्ञांति देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। इसी दौरान कहीं से एक जहरीला सांप उनके घर में घुस गया और महिला के शरीर पर चढ़ने लगा। महिला नींद में थी। आहट मिलने के बाद उसकी आखें खुली तो शरीर पर सांप को चढ़ते देखा तो डर गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इतने में जहरीले सांप ने महिला के पेट पर काट लिया। घटना के बाद स्वजनों ने सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद चिकित्सकों ने महिला का उपचार करना शुरू किया। हालांकि काफी मशक्कत के बाद भी महिला की स्थिति जस का तस बनी रही। सुधार नहीं होने के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। परिजन गंभीर स्थिति में गोरखपुर लेकर चले गए। जहां उसकी मौत हो गई।