सिवान: पिता को खाना देने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

0

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली मैरवा मार्ग पर परसिया गांव के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। मृतक इंगलिश गांव का 23 वर्षीय सरवन पासी है। वह परसिया गांव में मजदूरी कर रहे अपने पिता लालबाबू पासी को खाना देने जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन धक्का देकर फरार हो गया। सरवन को सड़क पर घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोग अस्पताल में लाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सरवन दोपहर को अपने पिता के लिए खाना लेकर पैदल हीं घर से निकला था। परसिया गांव से पूर्व किसी वाहन ने साइड लेने के दौरान उसे धक्का मार दिया। सड़क पर आवाजाही कम होने से वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सरवन के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट लगी थी। वह घायल अवस्था में सड़क पर लगभग आधा घंटे तक पड़ा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कई राहगीर के द्वारा घायल को अस्पताल लाने में दिलचस्पी नहीं दिखाये जाने की बात बतायी जा रही है। उसके गांव के किसी युवक के द्वारा पहचाने जाने के बाद परिजनों को सूचना दिया। पंचायत के मुखिया तनवीर और अन्य लोग अस्पताल लेकर पहुंच गये। गंभीर हालत में रेफर किये जाने के दौरान उसने अस्पताल में हीं दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर अस्पताल पहुंचाये जाने से उसकी जान बचायी जा सकती थी। सरवन कुछ दिन पहले पूणे से आया था। वहां किसी नीजी कंपनी में काम करता था। गांव लौटने पर उसकी शादी तय हुई थी। नवंबर में उसकी शादी थी। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। परिवार अगले सप्ताह में उसके काम पर पूणे लौटने की तैयारी कर रहा था। ऐसे में इस मनहूस खबर से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।