सिवान में 93 मध्य विद्यालय में बनेगा स्मार्ट क्लास

0
smart class

परवेज अख्तर/सिवान: नई शिक्षा नीति के तहत चयनित सरकारी मध्य विद्यालयों के बच्चे हाईटेक पढ़ाई करेंगे। जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित 93 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रखंडवार विद्यालय की सूची विभाग द्वारा जारी की गई है। इसके माध्यम से साक्षरता एवं अंक ज्ञान से लेकर गणित व विज्ञान की पढ़ाई की जाएगी। डिजिटल डिवाइस के माध्यम से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा खेल-खेल के माध्यम से दिया जाएगा। विद्यालय के बच्चों को डिजिटल डिवाइस के माध्यम से शिक्षा देने के लिए स्मार्ट क्लास में 42 इंच का एलईडी टीवी स्क्रीन, सीडी प्लेयर, इंवर्टर, चयनित शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बच्चों में गणित, विज्ञान व बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए फिल्म दिखाकर उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने मैप तैयार कर लिया है। जिला में कुल 93 मध्य विद्यालय को स्मार्ट क्लास के लिए चयनित किया गया है। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि सरकार की 2024 तक सभी मध्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू किए जाने की योजना है। फिलहाल सिवान में 93 हैं।

दारौंदा में पांच मध्य विद्यालय में बनेगा स्मार्ट क्लास

दारौंदा प्रखंड में पांच मध्य विद्यालयों का चयन स्मार्ट क्लास के लिए हुआ है, इसमें राजकीय मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर, मध्य विद्यालय धनौती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अभुई कन्या, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालबंगरा शामिल हैं।