सिवान जंक्शन पर भीड़ को लेकर चलेगी विशेष गाड़ी

0

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 08628/08627 रांची-बलरामपुर-रांची छठ पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 24 नवंबर को रांची से तथा 25 नवंबर को बलरामपुर से एक फेरे के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 08628 रांची-बलरामपुर पूजा विशेष गाड़ी 24 नवंबर को रांची से 21.45 बजे प्रस्थान कर मूरी, बोकारो स्टील सिटी, दूसरे दिन धनबाद, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह, झाझा, कियूल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सिवान से 12.35 बजे, देवरिया सदर, गोरखपुर, आनंद नगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी तथा तुलसीपुर छूटकर बलरामपुर 18.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 08627 बलरामपुर-रांची पूजा विशेष गाड़ी 25 नवंबर को बलरामपुर से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान से 06.55 बजे छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए रांची 21.15 बजे पहुंचेगी।