बारह सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल 14वें दिन भी जारी

0
aasha hadtal

परवेज अख्तर/सिवान : अपनी 12 सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल शनिवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को ले स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन करती रहे तथा मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का फैसला लिया। महाराजगंज में संघ की अध्यक्ष पम्मी देवी ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती जब तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा, सावित्री, गायत्री, लवली, सुंदरी आदि शामिल है। वहीं बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संघ की अध्यक्ष माला देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने आउट डोर पर चिकित्सकों को काम करने से रोक दिया जिस कारण मरीजों में अफरातफरी मच गई। प्रभारी चिकित्सक जेपी प्रसाद और स्वास्थ्य प्रबंधक मो. असरारुल हक उर्फ डीजू, डॉ. असरफ अली के समझाने के बाद आशा कर्मी शांत हुई, लेकिन आशा कर्मियों ने हड़ताल जारी रखी। इस मौके पर माया देवी, प्रमिला पांडेय, सुनीता देवी, मिलु देवी, उषा कुंवर,रिज़वान खातून, नुरेशा खातून, रेनू देवी, अंजू देवी, मीरा देवी, अनीता देवी,सुनीता देवी, सहिला देवी, रिंकू देवी, प्रेम देवी, निर्मल देवी, बिंदा देवी समेत समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा बसंतपुर, भगवानपुर, लकड़ी नबीगंज,मैरवा, गुठनी आदि प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं का हड़ताल जारी रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali