तरवारा: भूमि विवाद में हुई मारपीट में दंपती घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना के रौजा गौर गांव में सोमवार को भूमि विवाद को ले वैद्यनाथ सिंह और रवींद्र सिंह के बीच मारपीट हो गई। इसमें वैद्यनाथ सिंह एवं उनकी पत्नी शारदा देवी घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहयोग से दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस मामले में घायल शारदा देवी ने थाना में आवेदन देकर रवींद्र सिंह, प्रभुनाथ सिंह समेत 10 लोगों को आरोपित किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।