तरवारा: यज्ञ मंडप में पूजा व यज्ञ मंडप की परिक्रमा से वातावरण हुआ भक्तिमय

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गांव मे चल रहे पांच दिवसीय मां काली प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को पूजा अर्चना एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकार एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान आचार्य पंडित शिवमंगल उपाध्याय व वैद्यनाथ उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से सभी विघ्नों का नाश होता है तथा मनोकामनाएं पूरी होती है, महायज्ञ से विश्व का कल्याण होता है तथा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन से वायुमंडल शुद्ध होता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसलिए विश्व के सर्व कल्याण के लिए यज्ञ आवश्यक है। इस मौके पर शास्त्री नीरज कुमार तिवारी, विकाश कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर महायज्ञ में प्रवचनकर्ता केएन बाबा महाराज ने मनु शतरूपा की कहानी सुना श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर यज्ञकर्ता रवींद्र प्रसाद के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।