मतदान करा कर लौट रहे शिक्षक ट्रक की टक्कर से घायल

0
accident

परवेज़ अख्तर/सिवान:
राजपुर निवासी शिक्षक जसवंत कुमार सिंह सारण जिले के दाउदपुर थाना के पास दाउदपुर-एकमा मुख्य पथ पर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि जसवंत कुमार सिंह छपरा में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर थे। मंगलवार को मतदान समाप्त होने के बाद छपरा में रुक गए थे और बुधवार की सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

तभी दाउदपुर-एकमा मुख्य पथ पर ट्रक से धक्का लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही उनके भाई सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके भाई को स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।