झरही नदी किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

0
shav baramad

परवेज अख्तर/सिवान : असांव एवं दरौली थाना क्षेत्र के सीमा पर झरही नदी के धुसी घाट पर शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। देखते ही देखते शव के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद लीगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गांव के छोटे-छोटे बच्चे नदी किनारे शौच करने के लिए गए हुए थे। बच्चों ने देखा कि एक युवक का शव नदी के पानी में उपलाया है। इसके बाद बच्चे शोर मचाते हुए वहां से भागे। घर पहुंच कर जब बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो गांव के लोग घाट पर गए और शव देख कर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद दरौली थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ लगभग साढ़े बारह बजे पहुंचे। दोनों गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शव को पुलिस द्वारा नहीं निकालने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में दरौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। युवक की पहचान की जा रही है। समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि शव कहीं से दह कर आया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali