मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिवान में आसमान साफ हाेने लेकिन पुन: शनिवार को बादल मौजूद रहने की जानकारी दी है

0

बारिश के बाद पूरे दिन धूप नहीं निकलने से बढ़ी कनकनी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले में ठंड की बूंदाबांदी बारिश बुधवार की देर रात तक हुई। इसके बाद गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और धूप के दर्शन लोगों को नहीं हुए। इससे कनकनी बढ़ गई और अलाव की तलाश में देखे गए। धूप नहीं निकलने के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी पाई गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान साफ हाेने लेकिन पुन: शनिवार को बादल मौजूद रहने की जानकारी दी है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali