सिवान के अमलोरी गांव में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, 51 लाख की चोरी

0

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव में शुक्रवार की अल सुबह करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने चार घरों का निशान बनाया है। इन घरों से चोरों ने 50 लाख के गहने सहित एक लाख नकद की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह तड़के आंख खुलने पर सामान बिखरा देख पीड़ितों के होश उड़ गए। घर मालिकों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। एक साथ चार घरों में चोरी के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों को अपनी-अपनी सामानों की चिंता सताने लगी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़ित परिवार ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। पहला मामला शैलेंद्र कुमार राय के घर की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2022 09 30 at 7.39.16 PM

उन्होंने बताया कि सभी लोग छत पर सोये थे। तभी घर के पीछे से खिड़की तोड़कर घर के अंदर अज्ञात चोर घुस गए। मेरे घर में रखा अलमारी का दरवाजा तोड़कर लगभग एक लाख रूपया नकद और सोने और चांदी का गहना लगभग 50 लाख का अज्ञात चोरों ने चोरी करके फरार हो गए। बताया कि सोने और चांदी का गहना मेरी पत्नी, मां एवं मेरी लड़की का था। दूसरा भोला सिंह के घर की घटना है। इनके छत पर स्थित रूम का ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया है। तीसरा मनु सिंह के घर पर भी चोरी का प्रयास किया गया है। चौथा अंगद साह के घर पर चोरों ने करीब दस हजार का गहन चोरी कर ली है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर सामनों को बरामद कर लिया जाएगा।