मैरवा में ट्रैक्टर चालक की दुर्घटना में मौत

0
  • नहर के किनारे मिट्टी उठाने के दौरान ट्रैक्टर पलटा
  • शाम को अंधेरे के कारण गढ्ढे में चला गया ट्रैक्टर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो गांव में शनिवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी। मृत चालक विजय राम ट्रैक्टर से मिट्टी उठा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गया। जिसमें दबकर उसकी मौत हो गयी। सेमरा पंचायत का विजय राम अपना ही ट्रैक्टर चला रहा था। दुर्घटना की सूचना पर पहुंच पुलिस घटना की जांच कर रही है। नववर्ष के पहले दिन इस घटना की खबर के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सेमरा पंचायत के बरासो गांव में विजय राम नहर के किनारे ट्रैक्टर से मिट्टी उठा रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वह मिट्टी उठा ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था। जिसके बाद शाम को पांच बजे के करीब कोहरा के कारण चालक पीछे गढ्ढे का अनुमान नहीं लगा सका। इससे ट्रैक्टर नीचे गिर गया। चालक उससे निकल नहीं सका। जिसमें वह दब गया। कुछ देर तक उसे निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साल के पहले दिन मनहूस खबर घर में आने पर परिवार के लोग रोने लगे। पूरे परिवार में नव वर्ष की खुशी मायूसी में बदल गयी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि बरासो में ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है।