दो दिवसीय अष्टयाम संकीर्तन संपन्न

0
athjaam

परवेज अख्तर/सिवान :- शहर के जेपी चौक स्थित जिला समादेष्टा परिसर में गुरुवार को दो दिवसीय अष्टायाम संकीर्तन संपन्न हो गया। बता दें कि बुधवार की दोपहर 12 बजे से हरे राम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। इस दौरान हरे राम हरे कृष्ण की भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया था और आसपास के श्रद्धालु अष्टयाम संकीर्तन में शामिल हो भक्ति रस का आनंद ले रहे थे। अष्टयाम संकीर्तन स्थानीय लोगों व गृहरक्षकों के सहयोग से आयोजित किया गया था। चौबीस घंटे रामधुन से आसपास के इलाकों में भक्तिमय का माहौल बन गया था। इस रामधुन में कई कीर्तन मंडलियों का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM