हुसैनगंज की दो महिला फुटबॉल खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित

0
football

परवेज अख्तर/सिवान: हुसैनगंज 29 मार्च से छह अप्रैल तक बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 27 वीं हीरो सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुसैनगंज प्रखंड से दो महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है। इससे क्षेत्र के लोग गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। बिहार महिला फुटबाल टीम में चयनित 22 खिलाड़ियों में हुसैनगंज प्रखंड के हरिहांस निवासी पूजा यादव और खोदाईबारी निवासी नेहा शर्मा ने अपना स्थान बनाने में सफलता हासिल की है। ये दोनों खिलाड़ी हुसैनगंज के मदर टेरेसा फुटबाल क्लब खोदाईबारी की सदस्य हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिला फुटबाल के संस्थापक सोहन लाल ने बताया कि सिवान जिले की खिलाड़ियों ने पूरे देश में फुटबाल खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार राज्य के अलावा देश के कोने-कोने में जाकर परचम लहराया है। पूजा और नेहा को बिहार टीम में चयनित होने पर पूर्व प्रखंड प्रमुख बाबुद्दीन आजाद , पूर्व फुटबालर बबलू खान, पूर्व मुखिया बसीरुद्दीन सिद्दीकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव, बबलू सिद्दीकी सहित आदि खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।