जीरादेई के खरकी रामपुर में बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो घायल

0
sadak durghantana

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के खरकी रामपुर में शनिवार को दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जामापुर निवासी शकील अंसारी व दीना चौहान एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)