सिवान शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

0
police

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विभिन्न चौक-चौराहों पर रविवार को जिला पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कप मच गया। बाइक चालक पुलिस से बचने के लिए किसी तरह बच कर भागते हुए देखे गए। अभियान शहर के पी देवी मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, पचरूखी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ सहित अन्य जगहों पर विशेष रूप से चलाया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस दौरान दो पहिया वाहनों के कागजात, चालकों के हेलमेट, डिक्की की जांच हुई। जबकि वाहन चालकों से यातायात नियम पालन करने की अपील की गई। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विधि व्यवस्था को ठीक रखने व अपराध पर नियंत्रण रखने के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नियमित चलेगा ताकि मनचलों पर अंकुश लगाया जा सके।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here