मैरवा के हरपुर मोहल्ले में जमीन विवाद में हिंसक झड़प

0
bhumi vivad
  • पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी का आरोप
  • चार कठ्ठा जमीन को लेकर कई सालों से चल रहा विवाद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर मोहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आठ लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद दोनों पक्ष ने विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर थाने में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत की है। हरपुर गांव में लगभग चार कठ्ठा जमीन को लेकर रामचन्द्र कुशवाहा व रमेश कुशवाहा के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। इसे लेकर पूर्व में कई बार पंचायत हो चुकी है। विवाद के बाद प्रशासन ने दोनों पक्ष से जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर रोक लगाया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जमीन पर 144 भी पुलिस प्रशासन ने लगाया था। जिसके बाद भी दोनों पक्ष के बीच तनाव था। शनिवार को दोनों पक्ष जमीन पर निर्माण के आरोप को लेकर विवाद करने लगे। विवाद के बाद दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। इस दौरान हिंसक झड़प में महिलाएं भी घायल हो गयी। दोनों पक्ष के बीच हिंसक झड़प की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया। इधर घायल रामचन्द्र और रमेश सिंह ने जमीन विवाद में स्थानीय पुलिस की उदासीन रवैये को लेकर सवाल उठाया है। कहा कि पुलिस के संज्ञान में विवाद पूर्व से था। पुलिस के समय पर कार्रवाई से हिंसक झड़प की घटना को रोका जा सकता था।