बिहार में तीन दिन बाद पूरी तरह बदल जाएगा मौसम….

0

पटना: बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जो अगले तीन दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ पारे में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद पूर्वी हवा चलेगी, जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो पूर्वी हवा प्रदेश में चलने के कारण थोड़ी-बहुत उमस की स्थिति बनी रहेगी। हवा का रुख बदलते ही राज्‍य के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश के भी आसार हैं। हालांकि बारिश थमते ही तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह 8-10 किमी प्रतिघंटा है। वहीं, 8.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 27.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म बक्सर रहा। वहीं, प्रदेश का न्यूनतम तापमान 10-12 और अधिकतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 10.2 और गया का सामान्य से तीन कम 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, भागलपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।