इराक में मारे गए युवकों की पत्नी को मिला केंद्र सरकार से अनुग्रह राशि

0

परवेज अख्तर/मैरवा (सिवान): इराक में मारे गए मैरवा के तीनों लोगों की पत्नी को केंद्र सरकार से मिलने वाली दस-दस लाख अनुग्रह राशि प्राप्त हो गई है। इसकी पुष्टि अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने की है। उन्होंने बताया यह राशि सीधे आरटीजीएस के माध्यम से मृतक के खाते में भेजी गई। सोमवार को इस की पुष्टि करने वहां पहुंचे थे। साथ ही सिवान सांसद ओम प्रकाश यादव भी तीनों परिवार से मिले। बताया कि सभी के खाते में केंद्र सरकार द्वारा 10-10 लाख रुपये भेजी गई है। उन्होंने कहा कि इराक में आईएसआई के शिकार हुए लोगों के प्रति केंद्र सरकार हर संभव सहायता को तैयार है। उन्होंने कहा कि वे खुद इन परिवार का हाल लेने पहुंचे हैं। यह राशि केंद्र सरकार की तरफ से दी गई है। इसके पूर्व बिहार सरकार ने पांच-पांच लाख का चेक दिया था। श्रम एवं परिवर्तन मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को उनके बैंक अकाउंट में एक-एक लाख रुपये भेज चुका है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मृतक राजेंद्र खरवार के घर गए और मृतक धर्मेंद्र कुमार की पत्नी रिंकू देवी को केंद्र सरकार से खाते मे भेजी गई राशि के बारे मे बताया। उस समय घर के सभी सदस्य मौजूद थे। इसके बाद अंचलाधिकारी गंडक कॉलोनी गए। वहां मृतक सुनील कुमार कुशवाहा के परिजन से मिले। सिसवा खुर्द राम बहादुर सिंह के घर गए। वहां मृतक अदालत सिंह की पत्नी सुगांती देवी को को भी यह जानकारी दी। उन्होने सभी मृतकों की पत्नी से राशि मिलने की जानकारी प्राप्त कर उसकी प्राप्ति पत्र पर हस्ताक्षर लिए। विदित हो कि इराक में मारे गए लोगों का शव-अवशेष पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने दस लाख अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali