प्रेम-प्रसंग में पड़ी पत्नी का विरोध करना पड़ा महंगा, सनकी पत्नी ने अपने ही पति की कर दी हत्‍या

0

फतेहपुर: पति-पत्‍नी का संबंध विश्‍वास और प्रेम का होता है। लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो इस मजबूत रिश्‍ते को तार-तार कर देती है। ऐसा ही कुछ हुआ गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में। यहांं के कोसमार गांव में अपने अवैध संबंध को बचाने के महिला ने अपने पति की हत्‍या कर दी। दुस्‍साहस ऐसा कि हत्‍या के बाद चुपके से शव की अंत्‍येष्टि भी कर दी। सुखदेव मांझी (35) को पत्‍नी के विरोध का खामियाजा जान देकर भुगतना पड़ा। आरोपित पत्‍नी मालती देवी की गांव के लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उसके प्रेमी उमेश यादव को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गांव के ही युवक से मालती के थे संबंध

जानकारी के अनुसार कोसमार निवासी 35 वर्षीय सुखदेव मांझी की पत्‍नी मालती देवी के गांंव के ही उमेश यादव से नाजायज ताल्‍लुकात थे। सुखदेव इस बात को जानता था। वह अक्‍सर पत्‍नी को इसके लिए टोकता रहता था। यह बात मालती को नागवार गुजरती थी। यह बात उसने अपने प्रेमी को बताई। इसके बाद सुखदेव को रास्‍ते से हटाने की साजिश रच दी। तय षडयंत्र के तहत बुधवार देर रात मालती और उमेश ने मिलकर सुखदेव की हत्‍या कर दी। इसके बाद उमेश चला गया। शव को 24 घंटे तक मालती देवी ने घर में छिपाकर रखा। गुरुवार को उमेश के सहयोग से वह शव को ढाढर नदी के पास ले गई और वहां उसे जला दिया।

ऐसे खुली घटना की पोल तो ग्रामीणों ने जमकर पीटा

शुक्रवार को किसी तरह सुखदेव की बहन को घटना का पता चला। वह दौड़ी-भागी भाई के घर पहुंची। मालती से पूछा कि उसका भाई कहां है। लेकिन मालती ने कोई स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद सुखदेव की बहन बिलखते हुए शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को पता चला तो उनलोगों ने मालती की धुनाई कर दी। जमकर पीटने के बाद उसे फतेहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। वहां मालती ने कहा कि बीती रात चार लोग उसके घर पहुंचे और मारपीट कर उसे भगा दिया। इसके बाद पति की हत्‍या कर दी।

प्रेमी की गिरफ्तारी को पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने मालती से सख्‍ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्‍या की बात कबूल कर ली। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मालती का गांव के ही उमेश यादव के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध उसका पति करता था। इसके कारण ही घटना को अंजाम दिया गया। मालती देवी ने अपने पति की हत्या उमेश यादव के सहयोग से बुधवार की रात ही कर दी थी। पुलिस ने द्वारा दांह संस्कार करने वाले जगहकी जांच की। लेकिन कोई भी अवशेष नहीं मिल सका। उमेश यादव को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।