बोलेरो की टक्कर से युवती घायल

0
accident

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहाता मोड़ पर सोमवार की दोपहर सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बोलेरो की टक्कर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती शुभहाता गांव निवासी ललन सिंह की पुत्री संध्या कुमारी है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार युवती टारी बाजार से पढ़ कर घर लौट रही थी तभी सिसवन के तरफ से तेज गति से आ रही तेज बोलेरो की चपेट में आ गई। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM