लकड़ी नबीगंज: जदयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के रामपुर गांव में शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह और पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शराबबंदी कानून लागू कर और विभिन्न विकासोन्मुखी कार्य योजनाओं को धरातल पर लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करने काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सात निश्चय योजना समेत विभिन्न क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होते हुए जन-जन तक विकास योजनाओं को पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। मौके पर राजकिशोर सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक को जदयू नेता निकेशचंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आमोद प्रियदर्शी, रंजीत कुमार यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर राम नारायण सिंह, कल्लू सिंह, अनिल सिंह, सुनील कुमार, प्रखंड मोर्चा अध्यक्ष राजन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।