लकड़ी नबीगंज: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

0
Dead body in a mortuary

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के उज्जैना निवासी एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। मृतक की पहचान सत्यनारायण रावत के पुत्र अक्षयबर रावत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उसकी तबीयत एक सप्ताह पूर्व खराब हुई थी। उसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

गुरुवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से स्वजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही मुखिया भारतेंदु लाल पांडेय, पूर्व मुखिया योगेंद्र यादव, सरपंच सुरेश सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय आदि स्वजनों से मिल ढाढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया।