सिवान के मैरवा में सफाई कर्मियों की 10 दिन से जारी हड़ताल समाप्त

0
hadtal

परवेज अख्तर/ सिवान :- सफ़ाई कर्मियों का 10 दिनो से चला आ रहा हड़ताल बुधवार को वार्ता के उपरांत समाप्त हुआ। नगर पंचायत की प्रशासनिक पदाधिकारी अर्चना कुमारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ हुयी वार्ता में सफ़ाईकर्मियों के विभिन्न माँगों को मानते हुए इनपर की गई कार्रवाई को वापस ले लिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार मदेशिया ने बताया कि वार्ता में दैनिक मजदूरी में विस्तार करते हुए सरकारी मूल्य पर मजदूरी का भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, साफ सफाई की व्यवस्था में वार्ड पार्षदों के नाजायज हस्तक्षेप रोकने, बीमा करने की मांग मान ली गइ है। जबकि उनके नियमितीकरण की मांग की नगर विभाग पटना से निर्देश की मांग की गई है। कर्मियों के वापस आने से नगर की साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था शुरू हो सकेगी।