कुमकुम पुर के मठिया गांव में सड़क निर्माण पर 2 करोड़ 15 लाख होंगे खर्च

0
sadak

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर पंचायत के मठिया गांव में बुधवार को गोरेयाकोठी राजद विधायक ने बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। राजद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने बसंतपुर सूर्यपुरा रोड के मठिया से बाजितपुर तक बनने वाली लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क के कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण पर 2 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सड़क प्रखंड के शेखपुरा गांव होकर ख्वासपुर पुल तक जाती है। पूर्व में बनी यह सड़क काफी जर्जर हो गई थी। अब उसकी मरम्मती होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड गोरेयाकोठी, बसंतपुर व लकड़ी नबीगंज में आज हर जगह विकास धरातल पर नजर आ रहा है। उनके संज्ञान में जो भी मामला आया उन्होंने उसे दूर करने का प्रयास किया। इसमें उन्हें सफलता भी मिली। विधायक ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आने वाले प्रवासियों के अलावा बाढ़ में फंसे लोगों की भी हरसंभव मदद की गई। मौके पर नौशद अली, रघुवर सिंह, चुनीलाल महतो, भुनेश्वर राम, अशर्फी राम, ध्रुप यादव, बलिराम भारती, विजय राय, शैलेन्द्र महतो, राहुल यादव, मनोज कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, कल्लू सिंह व चंद्रशेखर सिंह थे।