सिवान में 20 दारोगा का हुआ प्रमोशन, अब बन गए इंस्पेक्टर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के 20 पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) को पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यकारी प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। इस सूची में जिले के कई थानाध्यक्ष शामिल हैं।सूची जारी होते ही पदाधिकारियों में खुशी देखी गई।जारी सूची में सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टेन शाहनवाज, हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव, आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नौतन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, असांव थानाध्यक्ष बिपिन कुमार,पचरुखी, दारौंदा, मैरवा सहित अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में अभी पर्याप्त इंस्पेक्टर हैं।पुलिस अवर निरीक्षक को पुलिस निरीक्षक के पद पर कार्यकारी प्रभारी में प्रमोशन का पत्र जारी हुआ है।इसमें जिले के कई थानाध्यक्ष शामिल हैं। मुख्यालय से इस पर बात कर इनसे काम लिया जाएगा।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here