हत्याकांड में हुई प्राथमिकी में 6 नामजद

0
army

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड के स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में भूमि विवाद को लेकर एक दिन पूर्व हुई कृष्णा यादव की हत्या मामले में पीड़ित परिवार ने छह को नामजद किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।थाना क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने आरोपियों के छुपे होने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने के पहले ही मृतक परिवार से बातचीत के बाद छापेमारी शुरू कर दी थी। दो दिनों से चल रही छापेमारी में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित समेत अन्य आरोपित थाना क्षेत्र छोड़ कर के ही भाग गए हैं। वैसे हत्याकांड के दिन पुलिस को चकमा देकर पास के गांव से छिपा मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि फुलवरिया में भूमि विवाद में चलाई गई गोली से मारे गए कृष्णा यादव के भाई धर्मेंद्र यादव ने छह लोगो को नामजद किया है। इसमें रंगलाल यादव के पुत्र प्रयाग यादव, दिलीप यादव, हरेराम यादव के साथ ही रवि कुमार, पारस यादव तथा गीता देवी व कुछ अन्य भी हैं। इनमें गीता देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali