40 वर्षीय व्यक्ति की ईंट से कूच कूच कर हत्या

0
htya

घटनास्थल से पुलिस ने बाइक व शव को किया बरामद

परवेज अख्तर/हसनपुरा(सीवान):- एमएच नगर थाना के परसा हरनाटार से बीती रात्री एक 40 वर्षीय व्यक्ति को ईंट से कूच कूच कर हत्या कर दी गयी। घटना बिति रात की है। मंगलवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल से शव व बाइक को बरामद किया। शव को पंचनामा करने के लिये सी्वान भेज दिया। मृत व्यक्ति रसूलपुर थाना के डोहर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सिंह पिता दारोगा सिंह (40) बताया जा रहा है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब 2 से 3 मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पीछा कर उक्त गांव के समीप हत्या कर दी। आस पास के लोगो ने इस घटना कब बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि छपरा जिले के रसूलपुर व डोहर गांव के बीच किसी बात को लेकर पत्थरबाजी व मारपीट हो गयी थी। जिसमें दोनों ओर से दर्जनों लोगों की घायल होने की सूचना है। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी दरम्यान मृतक अपनी जान बचाकर भाग रहा था। तभी उक्त गांव के निकट पीछा कर घटना का अंजाम दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि राज किशोर सिंह डोहर व अमित सिंह जमनपुरा के बीच मारपीट की जा रही थी तभी इसी क्रम में मृतक पुष्पेंद्र अपने पोल्ट्री फार्म से मुर्गा बेच पैसा लेने गया था। तभी जान बचा कर वह देवपुरा होकर भाग रहा था। तभी घटना का अंजाम दिया। इस मामले में रसूलपुर थाना के डोहर निवासी विजेंदर सिंह में 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali