बिहार के एक जिले में अजीबो गरीब मामला, कब्र से निकाले जा रहे मृत बच्चों के शव!

0

सुपौल: जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला में शुक्रवार को बभनगमा वार्ड नंबर 11 में बघला नदी के किनारे कब्रिस्तान में कब्र से एक सवा महीने के बच्चे का शव गायब पाया गया है। इसी कब्रिस्तान में बुधवार को उसी कब्र के बगल में एक कब्र के बाहर एक 09 माह के बच्चे का शव बिना हाथ-पैर का पाया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को मवेशी चरा रहे चरवाहों ने बताया कि एक बच्चे का शव कब्र के बाहर पड़ा है। लोग वहां जुटे तो शव की पहचान वार्ड नंबर 11 निवासी मु. एनुल के बच्चे के रूप में की गई। उसकी मौत बीमारी के कारण इलाज के दौरान 12 दिन पूर्व हो गई थी, जिसे यहां दफना दिया गया था। बाद में बच्चे का शव कब्र के बाहर मिला। उसे फिर से उसी कब्र में दफना दिया गया।

इधर शुक्रवार को देखा गया कि उसी कब्र के बगल में एक कब्र खोदी हुई है। ग्रामीणों को शक हुआ तो कब्र को खोदकर देखा गया तो उसमें दफनाया गया एक सवा महीने के बच्चे का शव गायब था। स्थानीय निवासी मु. इसराइल ने बताया कि उसके सवा महीने के बच्चे की मौत 10 दिन पूर्व हो गई थी, जिसे यहां दफनाया गया था। लोगों को ये कहते सुना गया कि बच्चों का शव ही क्यों निकल रहा है।

घटना की जानकारी बाद काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो थानाप्रभारी वहां पहुंचकर जानकारी ली। इस संबंध में पूछे जाने पर DSP ने बताया कि किसी जानवर द्वारा शव को निकाल लिए जाने जैसा प्रतीत हो रहा है। वहीं SDO के अनुसार शव उखाड़ने वाला जानवर भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। दूसरी तरफ लोग कई तरह की बातें भी कर रहे हैं।