जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष बदले

0
Siwan Online banner

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा मंडल अध्यक्षों के खड़े होने पर कार्रवाई करते हुए जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडल अध्यक्षों को बदल दिया गया है। फिलहाल कार्यकारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह जीरादेई विधानसभा प्रभारी सरोज सिंह राणा ने अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर यह कदम उठाया है। शुक्रवार को उन्होंने मैरवा में कार्यकारी मंडल अध्यक्षों की प्रतिनियुक्ति की घोषणा की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

नौतन मंडल अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, मैरवा नगर अध्यक्ष प्रभु गुप्ता, मैरवा सदर अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जीरादेई उतरी मंडल अध्यक्ष सुधांशु शेखर उर्फ बबलू सिंह और जीरादेई दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ यादव नियुक्त हुए हैं। सभी नवनियुक्त कार्यकारी मंडल अध्यक्षों को तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा कमल क्लब के जिला संयोजक उमेश कुमार सिंह ने बधाई दी है।