आंदर: बैंक का दो दिनों से लिंक फेल, लेनदेन नहीं होने से उपभोक्ता परेशान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दो दिनों से लिंक फेल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता रत्न दुबे, निर्मला देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, मिथलेश देवी समेत आदि ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक का दो दिनों से लिंक फेल होने के कारण रुपया लेनदेन करने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

18 सितंबर को तीज पर्व है इसकी तैयारी को लेकर रुपये की आवश्यकता है, लेकिन बैंक का लिंक फेल हो जाने के रुपये नहीं मिल रहा है। शाखा प्रबंधक आनंद कुमार ने बताया कि लिंक ऊपर से ही फेल है, इस कारण बैंक का कार्य प्रभावित है। साथ ही उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की समस्या से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here