आंदर: राजद की बैठक में आंबेडकर पर परिचर्चा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव के उतरवार टोला में शुक्रवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष मो. जावेद अंसारी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से परसहा टोला निवासी संतोष कुमार यादव को पंचायत अध्यक्ष के पद पर चुना गया। इस दौरान आंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं पूर्व मुखिया काशी चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर एक समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेता और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाकर श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया और दलित बौद्ध आंदोलन को भी प्रेरित किया। उनका मानना था कि समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिए। इस मौके पर पवन कुमार यादव, छोटन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, हरेंद्र साह, राहुल यादव, पंकज यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।