मैरवा: नीलगायों की संख्या व फसल क्षति की मांगी जानकारी

0

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा कृषि विभाग अब नीलगायों की संख्या और उससे हो रही फसल क्षति की जानकारी जुटाएगी। इसका आकलन प्रखंडवार और पंचायतवार किया जाएगा। कृषि निदेशालय ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि अनुमानित प्रखंडवार और पंचायतवार और नीलगायों की संख्या व उनसे हुई फसल क्षति का आकलन किया जाए। कृषि निदेशक ने फसल क्षति के रकबा समेत प्रतिवेदन की मांग की है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने कहा है कि नीलगाय द्वारा फसल क्षति होने की जानकारी मिली है। विदित हो कि प्रखंड के किसान नीलगाय से परेशान हैं। सकरा के किसान बृजकिशोर सिंह ने बताया कि नीलगाय समूह झुंड में खेत में घुसकर रातोंरात फसल चट कर जा रहे हैं। खाने के अतिरिक्त फसल रौंद कर बर्बाद कर देते हैं। अब तो दिन में भी नीलगाय फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सब्जी को भी उनसे काफी नुकसान हो रहा है। यह सोचनीय विषय है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here