आंदर: जदयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल

0

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जदयू का व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य तथा 50 साधारण सदस्य बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने इसके लिए गांव-गांव व टोला-टोला जाकर सभी बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में प्रभारी ललन चौधरी, मुखिया अमरनाथ राम, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह, सुशील गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रमाकांत पाठक, उमेश प्रसाद, लव सिंह, चंदन सिंह, जयराम साहनी, बलराम सिंह, मनु पाठक, राधेश्याम सिंह, केशव तिवारी, उमेश राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।