आंदर: भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव व झांकी पर झूमते रहे श्रोता

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव गांव स्थित द्विवेदी कांप्लेक्स परिसर में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार की रात कथावाचक पं. श्यामसुंदर गोस्वामी ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। इस मौके पर भगवान कृष्ण की झांकियां निकाल लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आचार्य ने कहा कि भगवान कृष्ण नित्य ही माखन चोरी लीला करते थे। गोपियों की शिकायत करने पर मां यशोदा उन्हें बार-बार समझाती थी, लेकिन नहीं मानते थे। इस पर मां यशोदा ने कृष्ण को रस्सी से बांधना चाहा पर भगवान को कौन बांध सकता है, बांधने के दौरान रस्सी कम पर जाती थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

जब मां यशोदा थक गई तो उनकी दशा को देख भगवान कृष्ण खुद को बंध गए। उन्होंने कहा कि भगवान तो प्रेम से बंध जाते हैं। इस मौके पर मिठाई, खिलौने, टाफी आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के उज्जैन के बंगरा स्थित साकेत धाम मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ छठवे दिन बुधवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन देख श्रोता मुग्ध हो गए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।