आंदर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जागरण महारैली उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

0
Siwan Online News

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा वंचित शोषित जागरण महारैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गाजीपुर के विधायक सह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में नीतीश एवं तेजस्वी ने बिहार को खोखला बना दिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस बार के चुनाव में राजभर समाज के लोग महागठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस बार एनडीए की सरकार तीसरी बार केंद्र में बनेगी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिहार में भी एनडीए के साथ 2024 लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेगी।प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार ने फिर से जंगल राज बना दिया है। आए दिन आपराधिक घटनाएं चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। शांति व्यवस्था काे ले आंदर व असांव थाने की पुलिस गश्त कर रही थी।