आंदर: अज्ञात वाहन के धक्के से दो लोग घायल, रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के तियांय-मैरवा मुख्य पथ स्थित पिपरहियां नहर के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनिया रामनगर टोला निवासी विजय यादव एवं शंभू मियां के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दोनों घायलों को इलाज के लिए मैरवा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति मजदूरी करने के लिए बिकउर गांव जा रहे थे। इस क्रम में अज्ञात वाहन के धक्का लगने से घायल हो गए।