बड़हरिया में आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शनिवार को सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष माया देवी के नेतृत्व में धरना के 31 वे दिन प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया के प्रांगण से निकली आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन कार्यक्रम प्रखंड स्वास्थ्य मुख्यालय गेट बंद कर प्रदर्शन किया। प्रखंड क्षेत्र के तमाम आशा एव आशा फैसिलिटेटरो द्वारा लगातार चल रहे हड़ताल कार्यक्रम के बाद अब विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही आशा कर्मियों ने अपना वेतन को लेकर सरकार से मांग करते हुए कहा कि आशा कर्मियों का वेतन 18 हजार से कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी। कि आशा कर्मियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। लेकिन बिहार सरकार के द्वारा इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सरकार को यह सोचना चाहिए कि आशा कार्यकर्ता तथा आशा फैसिलिटेटर सेवानिवृत्त हो जाते हैं। तो उसके बाद परिजनों का पालन पोषण कैसे होगा। आशा कर्मियों ने कहा कि विशेष कर्मी का दर्जा भी मिलना चाहिए। इस दौरान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में आशा कर्मियों द्वारा विरोध जताते हुए अपनी मांगों के समर्थन में 1 हजार में दम नहीं 10 हजार से कम नहीं के नारों के साथ बिहार सरकार के विरुद्ध खूब नारेबाजी की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य चिकित्सा प्रभारी प्रभात कुमार ने कहां की लगभग 20 आशा कार्यकर्ता पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। जिसमें कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।मौके पर आशा संघ प्रखंड अध्यक्ष माया देवी,गीता कुमारी,मालती देवी,फूलमती देवी, प्रभावती देवी,शीला देवी, बिंदा देवी,नीतू देवी,किरण देवी, अनीता देवी,समेत सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी