तरवारा के शाहगंज में चाकू मार मौत के घाट उतारने का प्रयास, इलाज के लिए भर्ती

0

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज गांव में मामूली विवाद को लेकर अशोक यादव (40 वर्ष) को गांव के ही व्यास यादव ने जान मारने की नियत से उसके शरीर के कई हिस्सों में चाकू से गोद डाला है।जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया है।आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना के संबंध में घायल अशोक यादव ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हम शौच करने के लिए जा रहे थे तभी अपने दरवाजे पर  व्यास यादव ने घेरकर घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali