महाराजगंज जदयू प्रखंड अध्यक्ष बने अयूब व बसंतपुर से वैद्यनाथ निर्विरोध निर्वाचित

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज एवं बसंतपुर में गुरुवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से महाराजगंज से मो. अयूब तथा बसंतपुर में वैद्यनाथ महतो का चयन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज के कसदेवरा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। मौके पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि मो. अयूब के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी और सशक्त होगी। क्षेत्र के हर घर में जदयू के सक्रिय सदस्य होंगे। इस अवसर पर सत्येंद्र ठाकुर, हरिशंकर आशीष, संजय प्रसाद, मुखिया रत्नेश्वर यादव, सुमन सेनानी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं बसंतपुर गांधी आश्रम में पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमशंकर की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किया गया। बैठक में निकेश चंद्र तिवारी को चुनाव के लिए अधिकृत किया गया। मौके पर नौशाद अंसारी द्वारा वैद्यनाथ महतो का नाम प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसे सभी लोगों ने स्वीकार कर लिया। चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक हरेराम कुशवाहा, जदयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सैयद नजमुल होदा, मुर्तजा अली कैसर, संदेश महतो, आमोद प्रियदर्शी, शैलेंद्र महतो, चंदेश्वर राय, सत्येंद्र महतो, राजनाथ महतो, कमल महतो, अशोक प्रसाद आदि मौजूद थे।